साईं नाथ विश्वविद्यालय, रांची में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग सत्र का आयोजन किया गया

597
Views

साईं नाथ विश्वविद्यालय, रांची में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग सत्र का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) एसपी अग्रवाल, शिक्षकगण, कर्मचारी तथा छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 7 बजे विश्वविद्यालय परिसर में योग गुरु प्रो मंजु सिंह के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार एवं विभिन्न योगासन जैसे ताड़ासन, वज्रासन, भुजंगासन, प्राणायाम आदि के अभ्यास से हुई. कार्यक्रम में योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान भी प्रस्तुत किया गया.
इसके अलावा उपस्थित शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने योग के लाभ एवं दैनिक जीवन में इसके महत्व के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी.

योग प्राचीन धरोहर

कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है, जो आज पूरे विश्व में स्वास्थ्य और मानसिक शांति का प्रतीक बन चुका है. साथ ही कहा कि योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि यह मानसिक और आत्मिक शुद्धि का भी माध्यम है. उन्होंने सभी को नियमित रूप से योग को अपनाने हेतु प्रेरित किया. इस अवसर पर स्वस्थ जीवन के लिए योग विषय पर एक विशेष व्याख्यान का भी आयोजन हुआ.

साईनाथ युनिवर्सिटी में छात्र - छात्राओं ने किया योग

रांची (वि.): साईनाथ युनिवर्सिटी में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग सत्र हुआ । कुलपति प्रोफेसर डा. एसपी अग्रवाल, शिक्षकगण, कर्मचारी तथा छात्र - छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। परिसर में योग गुरु प्रो. मंजु सिंह के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार आदि योग किए गए।

0 Answer

Your Answer



I agree to terms and conditions, privacy policy and cookies policy of site.