Sai Nath University Ranchi में तीन दिवसीय Annual Sports Day 2026 का भव्य आयोजन
तीन दिनों तक दिखा उत्साह, चमकी प्रतिभा और गूंजती रही तालियों की गड़गड़ाहट

RANCHI (21 Feb): साई नाथ यूनिवर्सिटी में 19 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद एवं अंतर-विभागीय प्रतियोगिता का भव्य और उत्साहपूर्ण समापन हुआ। यूनिवर्सिटी का फुटबॉल ग्राउंड तीन दिनों तक खेल प्रतिभा, ऊर्जा और उमंग का केंद्र बना रहा। विभिन्न विभागों के स्टूडेंट्स ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। परिसर में हर ओर जोश, प्रतिस्पर्धा और एकता का अद्भुत संगम देखने को मिला।
ट्रैक से मैदान तक दमदार प्रदर्शन करते हुए 100 मीटर से 1500 मीटर दौड़, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, टग ऑफ वॉर और कबड्डी जैसी रोमांचक स्पर्धाएं आयोजित की गईं। खिलाड़ियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना का शानदार प्रदर्शन किया। दर्शकों की तालियों और उत्साहवर्धन ने खिलाड़ियों का हौसला और बढ़ाया।
हर इवेंट में जीत के साथ-साथ खेल भावना की भी जीत हुई।
प्रेरक संदेश और सम्मान
समापन समारोह में कुलपति प्रो.डॉ. एस.पी. अग्रवाल ने कहा कि खेलकूद केवल शारीरिक विकास नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का आधार है। उन्होंने शिक्षा और खेल के संतुलन को आवश्यक बताते हुए सभी प्रतिभागियों की सराहना की। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।

टीमवर्क से मिली सफलता
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने खेल समिति, समन्वयकों, शिक्षकों और स्टूडेंट्स के सहयोग की सराहना की। शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. साजिद अंसारी तथा सहायक प्राध्यापक प्रो. खिरोदार महतो, प्रो. नितेश कुमार, प्रो. अरुण कुमार और विवेक मुंडा की भूमिका महत्वपूर्ण रही। प्रशासन ने भविष्य में और भी बड़े और भव्य खेल आयोजनों का संकल्प दोहराया, ताकि स्टूडेंट्स की प्रतिभा को व्यापक मंच मिल सके।


