कार्तिक पूर्णिमा पर अवश्य करें ये पांच काम, घर में बनी रहेगी धन-समृद्धि -

254
Views

कार्तिक पूर्णिमा पर अवश्य करें ये पांच काम, घर में बनी रहेगी धन-समृद्धि - सनातन धर्म में वैसे तो प्रत्येक पूर्णिमा का महत्व माना जाता है लेकिन कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना गया है। कार्तिक मास की पूर्णिमा से कई पौराणिक गाथाएं जुड़ी हुई हैं। इस दिन को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है साथ ही इस दिन काशी में देव दीपावली मनाने की भी परंपरा है।  पूर्णिमा तिथि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को प्रिय होती है। मान्यता है कि यदि इस कुछ कार्य किए जाएं तो घर में धन - धान्य बना रहता है।

वे कार्य जिन्हें कार्तिक पूर्णिमा के दिन अवश्य करना चाहिए -

पूर्णिमा के दिन दान - स्नान का है विशेष महत्व - हिन्दू धर्म में पूर्णिमा तिथि पर पवित्र नदी में स्नान का विशेष महत्व होता है। मान्यता है की कार्तिक पूर्णिमा पर देवता भी पृथ्वी पृथ्वी पर आकर गंगा में स्नान करते है ,इसलिए इस दिन गंगा स्नान अवश्य करना चाहिए।  इसी के साथ पूर्णिमा पर क्षमतानुसार अन्न वस्त्र का दान करना चाहिए। पूर्णिमा तिथि पर चावलों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है मान्यता है की पूर्णिमा तिथि पर दान करने पर पुण्य की प्राप्ति होती है और घर परिवार में सुख - समृद्धि का वास होता है।

 

इस दिन अवश्य करें तुलसी पूजन - पूर्णिमा तिथि भगवान् विष्णु को प्रिय होती है , इसलिए इस दिन तुलसी पूजन का विशेष महत्व माना गया है ,क्युकी तुलसी विष्णु भगवान् को अति प्रिय है।  तुलसी पूजन से घर में सुख - समृद्धि और सकारात्मकता का आगमन होता है। भगवन विष्णु के साथ लक्ष्मी जी की कृपा भी बनी रहती है।  

देवताओ की कृपा प्राप्त करने हेतु जरूर करे दीप  दान - कार्तिक पूर्णिमा पर दीप दान करना बेहद शुभ माना जाता है क्युकी इस दिन देव दिवाली भी माना जाती है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन किसी नदी या सरोवर के किनारे दीपदान अवश्य करना चाहिए। यदि नदी या सरोवर पर नहीं जा सकते तो देवस्थान पर जाकर दीपदान करना चाहिए। इससे देवता प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा से आपके घर में धन - धान्य सुख - शांति बनी रहती है

व्रत रखकर करें लक्ष्मी - नारायण की पूजा - कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर व्रत रख कर विष्णु जी और लक्ष्मी जी का पूजन करना चाहिए। चन्द्रमा के दर्शन करने के बाद अर्घ्य भी देना चाहिए। मान्यता है की कार्तिक पूर्णिमा पर व्रत करने से सूर्य लोक की प्राप्ति होती है लक्ष्मी नारायण का पूजन करने से परिवार में सुख - शांति का वास होता है।

धन - धान्य के लिए 6 तपस्विनियों का पूजन -कार्तिक पूर्णिमा के दिन शिवा , सम्भूति , प्रीति , संतति अनुसुइया और क्षमा इन : तपश्विनी कृतिकाओं का पूजा करने का विशेष महत्व माना गया है, चन्द्रमा निकलने पर इनका पूजन करना चाहिए धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन्हे स्वामी कार्तिक की माता माना गया है। मान्यता है कि इनके पूजन से घर में धन-धान्य बना रहता है।

 

कार्तिक पूर्णिमा के दिन करें ये उपाय -

(1) कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा-यमुना में हाथ में कुशा लेकर पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए. साथ ही, इस दिन दान जरूर करें। इतना ही नहीं, ऐसा करने से सभी तरह के रोगों से मुक्ति मिलती है और घर में सौभाग्य का आगमन होता है।

 

(2) इस दिन घर के मुख्यद्वार पर हल्दी मिश्रित जल को डाल कर हल्दी से स्वास्तिक बनाएं। साथ ही, मेन गेट पर आम के पत्तों का तोरण बांधें। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं और धन-धान्य का आशीर्वाद देती हैं।

(3) कार्तिक पूर्णिमा के दिन गंगा जी के घाट पर दीप जलाने और नदी में दीपदान करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से जहां सभी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है. वहीं, घर में सौभाग्य का आगमन होगा।

 

(4) कार्तिक माह में तुलसी जी का पूजन का भी विशेष महत्व है कार्तिक पूर्णिमा के दिन तुलसी के समीप दीप जला कर, उनके जड़ की मिट्टी का तिलक लगाना चाहिए।कहते हैं ऐसा करने से हर कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

(5) कार्तिक पूर्णिमा के दिन त्रिपुरारी शिव का पूजन किया जाता है। इस दिन शिवलिंग पर दूध, दही, घी, शहद और गंगा जल का पंचामृत चढ़ाने से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। और सभी मनोकानाएं पूर्ण करते हैं।

=========================================================================

Article Posted By: Manju Kumari

Work Profile: Hindi Content Writer

Share your feedback about my article.

0 Answer

Your Answer



I agree to terms and conditions, privacy policy and cookies policy of site.

Post Ads Here


Featured User
Apurba Singh

Apurba Singh

Member Since August 2021
Nidhi Gosain

Nidhi Gosain

Member Since November 2019
Scarlet Johansson

Scarlet Johansson

Member Since September 2021
Mustafa

Mustafa

Member Since September 2021
Atish Garg

Atish Garg

Member Since August 2020

Hot Questions


Om Paithani And Silk Saree



Quality Zone Infotech



Sai Nath University


Rampal Cycle Store



Om Paithani And Silk Saree



Quality Zone Infotech



Kuku Talks



Website Development Packages