Best Motivational Story In Hindi | Your Problem Is Not Bigger Than Your Ability

895
Views

Best motivational story in Hindi | Your problem is not bigger than your ability | - एक समय की बात है राजा साहब एक सभा ले रहे थे तभी एक गुप्तचर उनके पास आया और कहने लगा की राजा साहब तीन दिन के अंदर पडोसी राज्य हमारे ऊपर हमला करने वाला है और ये खबर पूरी पक्की है। ये बात सुनकर राजा साहब बहुत ही परेशान हो जाते है और इधर उधर गुमने लग जाते है। सभा लगी हुई ही थी और राजा साहब कहने लगे। आप सब जानते है की तान दिन के भीतर ही हमारे पडोसी राज्य हम पर हमला करने वाले है और हमारी सेना बहुत ही छोटी है। अब क्या होगा हम सब को तो मरना ही पड़ेगा।

यदि आप में से किसी के पास कोई अच्छी सी तरकीब हो या कोई सलाह हो तो मुझे बताइये राजा साहब की बात सुनकर उनका मंत्री बोले जो की बहुत ही समझदार था उसने कहा की राजा साहब अगर  हमे अपनी जान बचानी है तोआज ही की रात हमे उस पडोसी राज्य पर हमला करना होगा।मंत्री जी की बात सुनकर राजा साहब बोलते है की ये कैसे हो सकता है उनके पास तो बड़ी ही विशाल सेना है और हमारे पास बहुत ही छोटी सी सेना की टुकड़ी है।

उनकी विशाल सेना से हमारी छोटी सी सेना कैसे सामना कर सकती है। और हम कैसे जीत सकते है तभी मंत्री फिर से बोलते है वो अभी युद्ध के लिए तैयार नहीं है आज की रात के लिए यदि हम आज की रात ही यदि हम हमला कर देते है तो हो सकता है की हम जीत जाये और हम सब के प्राण बच जाये। और महाराज वैसे ही हम तो तीन दिन बाद मरने वाले है तो क्यों ये काम आज ही कर लिया जाये। मंत्री की बात राजा को सह लगती है।

 

फिर राजा साहब अपनी सेना को आदेश देते है, युद्ध के लिए आज ही पडोसी राज्य पर हमला करने के लिए। और सेना तैयार हो जाती है। जो पडोसी राज्य होता है जिस पर हमला करना होता है उस तक पहुंचने के लिए एक बड़ी सी नदी होती है। उस पर एक पुल बना होता है और उसे पार करके ही जाना होता है जैसे ही उस पुल को सेना पार करती है ,राजा उस पल में आग लगवा देता है और उस पल को तुड़वा देता है।और सेना पीछें मुड़ कर देखने लगती है की ये राजा साहब ने क्या किया ?

यदि हम लोगो को पीछें मुड़कर भागना होगा तो कैसे भागेंगे ? अब राजा कहते है की हमारे पास पीछें जाने का कोई भी रास्ता नहीं है और अब हमारे पास दो ही रस्ते है या तो जीतना है या फिर लड़ते - लड़ते मर जाना है। अब सेना के मन मे राजा की बातो को सुनकर एक नया जोश सा गया। अब और भी अधिक जोश और फुर्ती ,ताकत के साथ युद्ध को लड़ते है और अंत में उस विशाल सेना को हरा देते है।

दोस्तों हमने अपने आस - पास ऐसे कई लोग देखते है की जब उनके पास सभी रस्ते बंद हो जाते है तो वे तभी बहुत ही मेहनत से काम करते है और आगे भी निकल जाते है। सफलता भी प्राप्त कर लेते है। यदि बकै में सफलता चाहिए तो असफलता के बारे में सोचना ही बंद कर दीजिये। अपने अंदर असफलता को ही आने दीजिये जो करेंगे अच्छा ही होगा। अपने अंदर दर को भी पुरो तरह से हटा दीजिये क्योकि कोई भी असफलता आपकी क्षमता से बड़ी हो ही नहीं सकती।

=================================================================================

Article Posted By: Manju Kumari

Work Profile: Hindi Content Writer

Share your feedback about my article.

0 Answer

Your Answer



I agree to terms and conditions, privacy policy and cookies policy of site.