खुद की सोच को बदलो, जिंदगी बदल जायेगी। | A Motivational Story

342
Views

खुद की सोच को बदलो, जिंदगी बदल जायेगी। | A Motivational Story - किसी गांव में दो साधु रहते थे। वे दिन भर भीख मांगते और मंदिर में पूजा करते थे। एक दिन गांव में आंधी आयी और बहुत जोर से बारिश होने लगी। दोनों साधु गांव की सीमा से लगे एक गांव में रहते थे।शाम को जब दोनों वापस पहुंचे तब देखा की आंधी - तूफान के कारण उनकी आधी झोपडी टूट गयी है यह देखकर पहला साधु बहुत ही दुखी हुआ और बुदबुदाने लगा की भगवान् मेरे साथ ही क्यों हमेशा बुरा करता है ? मैं दिन भर तेरा नाम लेता हूँ।

मंदिर में तेरी पूजा करता हूँ। फिर भी तूने मेरी ही झोपडी तोड़ दी। गांव में चोर - लुटेरे और झूठे लोगो के घर को तो कुछ भी नहीं हुआ है। बेचारे हम साधु की ही झोपडी ही तुमने तोड़ दी। हम तेरा नाम लेते है और तू हम से ही प्यार नहीं करता है। तभी उसके पीछे एक दूसरा साधु आता है। और झोपडी को देख कर खुश हो जाता है। और नाचने लगता है। वह कहता है की आज विशवास हो गया की तू हमसे कितना प्यार करता है ? ये हमारी आधी झोपडी तूने ही बचायी होगी। वरना इतनी तेज आंधी - तूफ़ान में पूरी झोपडी ही उड़ जाती।

ये तेरी ही कृपा है की अभी भी हमारे पास सर ढकने की जगह है निश्चितहै मेरी पूजा का फल है। कल से मैं तेरी और भी ज्यादा पूजा करूँगा। मेरा तुझ पर विश्वास और भी बढ़ गया है। हे ! ईश्वर तेरी जय हो ! अतः एक प्रकार के दो लोगो की सोच में कितना फर्क है ? दोनों ने ही एक जैसे बिगड़े हुए काम को अलग - अलग नजरिये से देखा।इसी से पता चलता है की ये दुनिया भी जब ही बदलेगी जब हमारी सोच या सोचने का तरीका ही बदलेगा। यदि हमारी सोच पहले वाले साधु की तरह होगी तो हमे हर चीज में कमी ही नजर आएगी।

यदि दूसरे साधु के तरह सोचेंगे तो हमे हर जगह या हर चीज में अच्छाई ही दिखाई देगी। इसी लिए हमे दूसरे साधु की ही तरह विकट से विकट परिस्थिति में भी अपनी सोच सकारात्मक बनाये रखनी चाहिए।अधिक से अधिक अच्छा सोचें, अच्छा करें, दूसरों की अच्छाई की सराहना करें। जो देंगे, वही लौटकर द्विगुणित होकर लौटेगा ईश्वर में आस्था रखने उसके प्रति समर्पित भाव से जीने से एक अजीब-सा आत्मविश्वास निश्चितंता का भाव उत्पन्न होता है हम प्रसन्न रह सकते हैं।   

                             बनाएं रखें सकारात्मक सोच, क्योंकि मन के जीते जीत हैं...

====================================================================

Article Posted By: Manju Kumari

Work Profile: Hindi Content Writer

Share your feedback about my article.

0 Answer

Your Answer



I agree to terms and conditions, privacy policy and cookies policy of site.

Post Ads Here


Featured User
Apurba Singh

Apurba Singh

Member Since August 2021
Nidhi Gosain

Nidhi Gosain

Member Since November 2019
Scarlet Johansson

Scarlet Johansson

Member Since September 2021
Mustafa

Mustafa

Member Since September 2021
Atish Garg

Atish Garg

Member Since August 2020

Hot Questions


Om Paithani And Silk Saree



Quality Zone Infotech



Sai Nath University


Rampal Cycle Store



Om Paithani And Silk Saree



Quality Zone Infotech



Kuku Talks



Website Development Packages