साईं नाथ विश्वविद्यालय, राँची में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद का भव्य एवं सफल समापन

साईं नाथ विश्वविद्यालय, राँची में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद एवं अंतर-विभागीय खेल प्रतियोगिता का आज उत्साहपूर्ण वातावरण में सफल समापन हो गया। यह आयोजन 19 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक विश्वविद्यालय के फुटबॉल ग्राउंड में संपन्न हुआ।
*तीन दिनों तक चले इस खेल महोत्सव में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के अंतर्गत 100 मीटर से 1500 मीटर दौड, शॅट पुट, डिस्कस थ्रो और टग ऑफ वॉर, कबड्डी प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई, जिनमें छात्र-छात्राओं ने अद्भुत खेल प्रतिभा का प्रदर्षन किया।* प्रतियोगिताओं के दौरान छात्रों का उत्साह देखते ही बनता था। इस आयोजन में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया ओर अपने उत्कृष्ट प्रदर्षन से सभी को प्रभावित किया।
*समापन समारोह को संबोधित करते हुए माननीय कुलपति- प्रो० (डॉ०) एस० पी० अग्रवाल ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक सुदृढ़ता, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन को भी विकसित करता है। साथ ही कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का संतुलन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।* कुलपति महोदय ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजन समिति को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

कुलपति- प्रो० (डॉ०) एस० पी० अग्रवाल ने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और सभी प्रतिभागियों को भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता एवं उपविजेता टीमों/खिलाड़ियों को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। खिलाड़ियों को सम्मानित होते देख दर्शकों में विशेष उत्साह देखने को मिला।
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस सफल आयोजन के लिए खेल समिति, आयोजन से जुड़े समन्वयकों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही यह भी कहा गया कि भविष्य में इस प्रकार के खेल आयोजनों को और अधिक व्यापक एवं भव्य रूप में आयोजित किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों की खेल प्रतिभा को बेहतर मंच मिल सके।
विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष- डॉ० साजिद अंसारी, सहायक प्राध्यापक- प्रो० खिरोधर महतो, प्रो० नितेश कुमार, प्रो० अरूण कुमार, विवेक मुण्डा की भूमिका सराहनीय रही।
प्रो० (डॉ०) एस० पी० अग्रवाल
कुलपति


