छठ पूजा का व्रत रख रही हैं पहली बार, तो ऐसे कर लें तैयारी

218
Views

छठ महापर्व  यह व्रत कठिन व्रतों में से एक माना जाता है। इस पर्व की तैयारियां कई दिन पहले से कर ली जाती है। संतान प्राप्ति और संतान की मंगल कामना के लिए यह व्रत रखा जाता है। छठ पूजा सूर्य की आराधना का पर्व है. यह पर्व चार दिनों तक चलता है. इस पर्व को छठ पूजा, छठी माई पूजा, डाला छठ, सूर्य षष्ठी पूजा और छठ पर्व के नामों से भी जाना जाता है. छठ पूजा के दौरान, भक्त सूर्य और छठी मैया को अर्घ्य देते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं. इस पर्व में, व्रती को 36 घंटे के कठिन व्रत का पालन करना पड़ता है. पूजा के तीसरे दिन, व्रती डूबते हुए सूर्य को जल देती है और चौथे दिन उगते हुए सूर्य को जल अर्पित करती है.छठ पूजा को छठी माई पूजा, डाला छठ, और सूर्य षष्ठी पूजा के नामों से भी जाना जाता है. यह पर्व बिहार के साथ देश के अन्य राज्यों में भी बड़े धूम-धाम के साथ मनाया जाता है.

छठ पूजा का महत्व क्या है'

इस दिन भगवान सूर्य देव और माता षष्ठी देवी की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि छठ पूजन से संतान की प्राप्ति होती है और उनका जीवन सुखमय होता है। इसके अलावा सुख-समृद्धि, धन, वैभव की प्राप्ति होती है। साथ ही अगर किसी के मन में कोई मनोकामना हो तो वह भी पूरी होती है।

छठ पूजा पर कौन से देवता की पूजा होती है?

सूर्योपासना का यह पर्व सूर्य षष्ठी को मनाया जाता है, लिहाजा इसे छठ कहा जाता है। यह पर्व परिवार में सुख, समृद्धि और मनोवांछित फल प्रदान करने वाला माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि छठ देवी भगवान सूर्य की बहन हैं, इसलिए लोग सूर्य की तरफ अर्घ्य दिखाते हैं और छठ मैया को प्रसन्न करने के लिए सूर्य की आराधना करते हैं।

अगर आप भी पहली बार व्रत रखने वाली हैं तो आपको छठ पूजा की सामग्री के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं होगी। यदि आप भी पहली बार व्रत रखने जा रही हैं तो परेशान न हों।

आज हम आपको सामग्री की पूरी लिस्ट के बारे में जानकारी देंगे जिससे कि आप पूरी तैयारी समय पर कर लेंगी और आपको व्रत रखने के बाद भी किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

छठ पूजा की सामग्री

चौकी,

सूप,

-  बांस या पीतल का हो सकता है।

-  केले के पत्ते,

-  पांच गन्ने जिसमें पत्ते लगे हो,

-  नारियल जिसमें पानी हो,

-  हल्दी,

-  मूली और अदरक का पौधा,

-  शकरकंदी और सुथनी,

-  पान और साबुत सुपारी,

-  शहद,

-  कुमकुम,

-  चंदन,

-  अगरबत्ती या धूप

-  कपूर

-   मिठाई,

-  गुड़,

-  गेहूं और चावल का आटा।

-  छठ पूजा का प्रसाद रखने के लिए बांस की टोकरियां खरीद लें।

-  अगरबत्ती,

-  धूप,

-  दीप,

-  चावल और सिंदूर नए कपड़े।

ऐसी ही तमाम जानकारियों के लिए स्काइप को सब्सक्राइब करना न भूलें।

0 Answer

Your Answer



I agree to terms and conditions, privacy policy and cookies policy of site.

Post Ads Here


Featured User
Apurba Singh

Apurba Singh

Member Since August 2021
Nidhi Gosain

Nidhi Gosain

Member Since November 2019
Scarlet Johansson

Scarlet Johansson

Member Since September 2021
Mustafa

Mustafa

Member Since September 2021
Atish Garg

Atish Garg

Member Since August 2020

Hot Questions


Om Paithani And Silk Saree



Quality Zone Infotech



Sai Nath University


Rampal Cycle Store



Om Paithani And Silk Saree



Quality Zone Infotech



Kuku Talks



Website Development Packages