साल के पहले चक्रवाती तूफान ताउते ने तबाही मचा दी है

252
Views

साल के पहले चक्रवाती तूफान ताउते ने तबाही मचा दी है - साल के पहले चक्रवाती तूफान ताउते ने तबाही मचा दी है। इस चक्रवात के चलते कई राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है मछुवारो से कहा जा रहा है की वे समुद्र से वापस किनारो पर पहुंच जाये और साथ ही कहा गया है की समुद्र से फिलहाल दुरी बना कर ही रखे। सिर्फ गुजरात , महाराष्ट्र ,गोवा ही नहीं बल्कि चक्रवाती तूफान केरल ,कर्नाटक और लक्ष्यद्वीप भी को भी प्रभावित कर रहा है।

ताउते तूफ़ान का नाम कैसे रखा गया ? - इस तूफान की तबाही के आलावा नाम को लेकर भी काफी चर्चे है। इस चक्रवात या तोकते भी कहा जाता है। इसका ये नाम म्यांमार ने रखा है। ये एक वर्मी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है ज्यादा आवाज करने वाली छिपकली। चक्रवाती तुफानो का नाम रखने के पीछे एक पूरी प्रक्रिया होती है।

 

कितने देश मिलकर रखते है तूफान का नाम - दरअसल तुफानो के नाम चेतावनी केंद्र रखते है।जो मौसम विभाग की तहत काम करते है। संयुक्त राष्ट्रआर्थिक और सामाजिक आयोग के tropikal cyclones panel यानि की ptc में 13 देश है जो मिलकर तुफानो का नाम रखते है। इन देशो में भारत के आलावा पाकिस्तान , मालदीव , बांग्लादेश , म्यांमार , ओमान , सऊदी अरब , श्री लंका , थाईलैंड , ईरान , क़तर , संयुक्त राष्ट्र अमीरात ,यमन इन देशो के नाम शामिल है। इन्ही देशो ने 169 चक्रवात तुफानो के नाम रखे थे।

 

चक्रवातों का नाम तय करने के लिए इन बातो का रखा जाता है ध्यान -

 

(1) नाम छोटा और समझने योग्य हो। 

(2) नाम इसलिए तय होते है ताकि कोई कन्फ्यूजन हो। 

(3) नाम रखकर आसानी से चेतावनी दी जा सकती है।

 

ताउते तूफान ने मुंबई में असर दिखाना शुरू कर दिया है देश के कई इलाकों में अँधेरा छाया है कई इलाके है जहा पर मुंबई में पानी है और मौसम विभाग ने दी है जानकारी की अभी और भी होगी बारिश। महराष्ट्र में हवाओ की रफ़्तार 120 कि मि प्रति घंटा है तेज हवाओ के कारण मुंबई में कई जगह पर पेड़ भी गिर गए है चक्रवाती तूफान से जहां हालत ख़राब है और मुंबई में तेज बारिश हो रही है और तेज हवाएं भी चल रही है। कर्णाटक , तमिलनाडु केरल ,लक्ष्यद्वीप , दमन द्वीप , गुजरात , महराष्ट्र , गोवा आदि पर कोशिश की जा रही है की होने वाले नुकशान को किसी तरह कम किये जाये। और जान को पूरी तरह बचायी जा सके। जान को ही सबसे अधिक प्राथमिकता दी गयी है।

उदयपुर संभाग में आंधी-तूफान और बारिश - ताउते तूफान की वजह से उदयपुर संभाग के डूंगरपुर जिले में जबर्दस्त आंधी-तूफान और बारिश हो रही है। उदयपुर संभाग में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। इन सभी लोगों की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हुई है। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। अरब सागर में उठे चक्रवाती तूफान 'ताउ ते' ने अब राजस्थान सरकार की भी सांसे फुला दी हैं। राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर संभाग के कुछ हिस्सों में इसका जबरदस्त असर देखने को मिल रहा है।

 

चक्रवाती तूफान गोआ के तटीय क्षेत्र से टकरा गया है। पणजी में इसका असर देखा गया है गोआ में चक्रवाती तूफान से भरी नुकशान की खबर है गोआ के तट पर तेज हवाओ के साथ - साथ मूसलाधार बारिश भी हो रही है। इस बीच चक्रवात पर तैयारियों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह ने समीक्षा बैठक की है। अर्ब सागर से उठे चक्रवाती तूफान ताउते (तौकते) को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी है एक तरफ जहा कर्णाटक में साइक्लोन के बीच तेज बारिश की वजह से 5 लोगो की मोत हो गयी है और राज्यों में कुल 74 गांव चक्रवाती तूफान से प्रभावित हुए है।  मुंबई में बदल उमड़ रहे हैं, मुंबई में मध्यम बारिश और हवा के आसार हैं।

=============================================================

Article Posted By: Manju Kumari

Work Profile: Hindi Content Writer

Share your feedback about my article.                   

                                                                                                                                                      

     

 

0 Answer

Your Answer



I agree to terms and conditions, privacy policy and cookies policy of site.

Post Ads Here


Featured User
Apurba Singh

Apurba Singh

Member Since August 2021
Nidhi Gosain

Nidhi Gosain

Member Since November 2019
Scarlet Johansson

Scarlet Johansson

Member Since September 2021
Mustafa

Mustafa

Member Since September 2021
Atish Garg

Atish Garg

Member Since August 2020

Hot Questions


Om Paithani And Silk Saree



Quality Zone Infotech



Sai Nath University


Rampal Cycle Store



Om Paithani And Silk Saree



Quality Zone Infotech



Kuku Talks



Website Development Packages