कोरोना वायरस से बचने के लिए एक बेटे की शेरा वाली माता से आरदस। बहुत सुन्दर भजन

1179
Views

सुनले शेरावाली मैया,

सुनले जोतावाली माँ -2

मैया तू चुप क्यूँ बैठी, बीत गए नवराते-2

कैसे आऊं दर पे तेरे, भक्त तेरे घबराते ।। टेक ।।

घर पे ही दुनिया ये सिमटी, रो रो के अब रात है कटती-2

कैसे आऊँ पास मेरे तेरे, मैया बंद है द्वार ये तेरे-2

अब तो हालत ये है मैया-2 अपने भी कतराते ।। टेक ।।

सुनले शेरावाली मैया,

सुनले जोतावाली माँ-2

वैष्णो की वो गलियाँ प्यारी, भक्तो के जयकारे सारे-2

याद बहुत आती मैया, दर्शन दे दो मेरी मैया-2

क्या जाने क्या होगा मैया-2, दिल ही दिल घबराते ।। टेक ।।

सुनले शेरावाली मैया,

सुनले जोतावाली माँ -2

कष्ट में है अब दुनिया सारी, चारो ओर फैली महामारी -2

माँ तू आके बचाले सबको, दीन दुखी अब देखे तुझको-2

बच्चो को आके तू कहदे-2, बच्चे क्यूँ घबराते ।। टेक ।।

मैया तू चुप क्यूँ बैठी, बीत गए नवराते-2

कैसे आऊं दर पे तेरे, भक्त तेरे घबराते ।।

सुनले शेरावाली मैया,

सुनले जोतावाली माँ -2

Sunbright Music presents, another Bhakti Navratri Special Song "Maiya Tu Chup Kyu Baithi" in voice of Great Singer Manoj Mishra.

Lyrics: Maiya Tu Chup Kyu Baithi Beet Gaye Navrate Keise Aaun Dar Pe Tere, Bhakt Tere Ghabrate.. Sun le Shra Wali Maiya Sunle Jota Wali Ma.

jai matadi

0 Answer

Your Answer



I agree to terms and conditions, privacy policy and cookies policy of site.